रांची के धुर्वा डैम में कूदकर BIT की छात्रा ने दी जान
रांची के धुर्वा डैम में कूदकर BIT की छात्रा ने दी जान
रांची के धुर्वा डैम में कूदकर BIT की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-
‘सबके साथ गलत किया, -मुझे माफ करना’ !!

धुर्वा डैम में गुरुवार की सुबह एक छात्रा ने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान मिमिसा झा के रूप में हुई है, जो बीआईटी एक्सटेंशन में बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा के शव को डैम से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मिमिसा झा धुर्वा क्षेत्र के सेल सिटी में अपने परिवार के साथ रहती थी।
घरवालों ने पुलिस को बताया कि छात्रा गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकली थी। इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली और बाद में उसके धुर्वा डैम में कूदने की सूचना सामने आई। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नोट में छात्रा ने लिखा है कि उसने किसी के बारे में गलत कहा और इसके लिए माफी मांगी है। उसने अपने माता-पिता को धन्यवाद देते हुए लिखा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती।
साथ ही आयुष नाम का जिक्र करते हुए उसे अच्छे से रहने की बात कही है। नोट में उसने यह भी लिखा कि उसने सबके साथ गलत किया और शायद यही उसकी किस्मत थी।
पुलिस के अनुसार, मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल घरवालों से विस्तृत पूछताछ नहीं की गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।