Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
Uncategorized

रांची-बुंडू में चुनाव संपन्न, नए जनप्रतिनिधि चुने गए

रांची-बुंडू में चुनाव संपन्न, नए जनप्रतिनिधि चुने गए

रांची-बुंडू में चुनाव संपन्न, नए जनप्रतिनिधि चुने गए

 

 

रांची नगर निगम उपमहापौर एवं बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समाहरणालय सभागार में लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुपालन करते हुए जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया।

 

रांची नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में नीरज कुमार ने 38 मत प्राप्त कर स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी परमजीत सिंह को 15 मत मिले। परिणामस्वरूप नीरज कुमार को उपमहापौर निर्वाचित घोषित किया गया।

 

निर्वाचन उपरांत रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने समाहरणालय सभागार में नीरज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव-निर्वाचित उपमहापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

वहीं, बुंडू नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए रवीन्द्र उरांव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

 

पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!