Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
राज्यलोकल न्यूज़
Trending

बढ़ती प्याज की कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, रांची में ₹35 किलो बिकेगा प्याज

बढ़ती प्याज की कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, रांची में ₹35 किलो बिकेगा प्याज

बढ़ती प्याज की कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, रांची में ₹35 किलो बिकेगा प्याज

रांची: प्याज की बढ़ती खुदरा कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ यानी NCCF ने रांची में रियायती दर पर प्याज की सीधी खुदरा बिक्री शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को बफर स्टॉक का प्याज ₹35 प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

इस बाजार हस्तक्षेप का उद्देश्य प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करना, स्थानीय बाजार को स्थिर रखना और आम उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराना है।

 

राजधानी रांची में इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसके लिए शहर के प्रमुख आवागमन वाले इलाकों, आवासीय क्षेत्रों और व्यापारिक चौराहों पर NCCF की मोबाइल वैन तैनात की गई हैं।

 

NCCF की मोबाइल वैन रांची के कई प्रमुख इलाकों में पहुंचकर उपभोक्ताओं को ₹35 प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराएंगी। इनमें मोराबादी, पहाड़ी मंदिर, बिड़ला मैदान, बिरसा चौक, हटिया, सेक्टर-2 धुर्वा, पिस्का मोड़, अरगोड़ा चौक, हरमू बाजार और इंदिरा नगर शामिल हैं।

 

राजधानी रांची में शुरुआती अभियान के बाद NCCF आने वाले दिनों में झारखंड के दूसरे जिलों में भी मोबाइल वैन के नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी में है।

 

वहीं, उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र में मोबाइल वैन की लोकेशन, दैनिक रूट, समय और संभावित बदलाव की जानकारी मिलती रहे, इसके लिए NCCF के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दैनिक लोकेशन अपडेट साझा किए जाएंगे।

 

ऐसे में प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच रांची के लोगों के लिए ₹35 प्रति किलो की दर पर प्याज की बिक्री राहत देने वाली पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!