Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
लोकल न्यूज़

रामगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त हुए उपायुक्त! 👉 सफाई से लेकर डॉक्टरों की उपस्थिति तक, दिए कड़े निर्देश

रामगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त हुए उपायुक्त! 👉 सफाई से लेकर डॉक्टरों की उपस्थिति तक, दिए कड़े निर्देश

स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

रामगढ़: *स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।*

 

*बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम सिविल सर्जन रामगढ़ से रामगढ़ जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं आदि की विस्तार से जानकारी ली जिसके उपरांत उपायुक्त ने सदर अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह साफ सफाई बनाए रखना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त के द्वारा निर्धारित समय पर सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया वहीं आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी योग्य लाभुकों तक योजना कल आप सरलता से पहुंचना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*

 

*मातृत्व स्वास्थ्य अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच स समय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संस्थागत प्रसव संबंधित मामलों की समीक्षा में क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में हो रहे प्रसव आदि की जानकारी लेते हुए उपलब्ध सुविधाओं को और भी प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान प्रसव पूर्व जांच के दौरान विशेष ध्यान देते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*

 

*मौके पर उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में 24×7 आकस्मिक सेवाएं, प्रसव आदि हेतु चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुपोषित बच्चों के इलाज हेतु उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने वर्तमान में एमटीसी केंद्र के माध्यम से कुपोषित बच्चों के इलाज की केंद्रवार जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा समाज कल्याण विभाग से समन्वय करते हुए कुपोषित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*

 

*उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि में मरीजों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने, ब्लड बैंक के सफल संचालन को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।*

 

*बैठक के दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, गोपनीय प्रभारी श्री रवीन्द्र कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!