लोकल न्यूज़

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों—शिवनारायण कुमार सिंह, अनीता देवी और साहिल राजा—को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक कमलेश कुमार का उसकी पत्नी अनीता देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी कारण से हत्या की साजिश रची गई। योजनाबद्ध तरीके से मृतक को वाहन में बैठाकर सुनसान जगह ले जाया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी और एक हाइवा ट्रक भी बरामद किया है।
फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।