फ्रेंड्स आफ ट्राइबल सोसाइटि, आरोग्य भवन, रांची द्वारा दीपावली मिलन एवं दानदाता सम्मान समारोह का आयोजन
फ्रेंड्स आफ ट्राइबल सोसाइटि, आरोग्य भवन, रांची द्वारा दीपावली मिलन एवं दानदाता सम्मान समारोह का आयोजन*

*फ्रेंड्स आफ ट्राइबल सोसाइटि, आरोग्य भवन, रांची द्वारा दीपावली मिलन एवं दानदाता सम्मान समारोह का आयोजन*
*350 से अधिक सदस्य एवं दानदाता हुए शामिल*
*एकल विद्यालय के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए जुटाई गई सहयोग राशि*
रांची। एफटीएस, रांची की ओर से 1 नवंबर 2026 संध्या 6:30 बजे से सेलिब्रेशन बैंक्विट करम टोली, में दीपावली मिलन एवं दानदाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसका संचालन उनकी युवा इकाई एफसीएस युवा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर 350 से अधिक सदस्य एवं दानदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ-साथ समाजसेवा में योगदान देने वाले दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान एकल विद्यालय के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए विशेष पहल की गई। दान कूपन के माध्यम से सदस्यों एवं दानदाताओं से सहयोग राशि एकत्रित की गई। सभी के उत्साहपूर्ण सहयोग से एक सम्मानजनक राशि एकत्र हुई, जिसे एफटीएस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन को सीधे सौंपा गया।
अध्यक्ष अंचल किगंर ने बताया कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार उपलब्ध कराने के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एफसीएस युवा अध्यक्ष अभिनव मित्तल ने बताया की इस समारोह ने सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत किया है। उपस्थित सदस्यों ने एकल विद्यालय के माध्यम से ग्रामीण बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के संकल्प को दोहराया।
प्रवक्ता अमित बजाज ने बताया की एफटीएस रांची का यह आयोजन दीपावली के प्रकाश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा शिक्षा के माध्यम से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
समारोह में एफटीएस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन, ईस्ट जोन अध्यक्ष श्री रमेश धनिधरका, एफटीएस रांची अध्यक्ष श्री अंचल किंगर, महिला समिति रांची अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा राजगढ़िया, ईस्ट जोन युवा समन्वयक श्री उत्सव पाराशर, राष्ट्रीय युवा जीबी सदस्य श्री विशेश केडिया, एफटीएस युवा रांची अध्यक्ष श्री अभिनव मित्तल, कीर्ति मारू, कंचन कौर, करण भुटाला, अमित बजाज, सृष्टि अगरवाल, अनीश सरावगी, श्रेय जालान, जयतेग सिंह, अर्पित रुंगटा, उत्सव जालान, हर्ष अग्रवाल, कोमल केडिया, आयुषी सरावगी, परविंदर सिंह, अमर बाजोरिया, ईशान लोहिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।