राज्यपाल से मिले आजसू नेता उत्कर्ष महतो, मिशु मंडल और हीरालाल महतो मामले में उठी न्याय की बड़ी मांग!”
राज्यपाल से मिले आजसू नेता उत्कर्ष महतो, मिशु मंडल और हीरालाल महतो मामले में उठी न्याय की बड़ी मांग!”
राज्यपाल से मिले आजसू नेता उत्कर्ष महतो, मिशु मंडल और हीरालाल महतो मामले में उठी न्याय की बड़ी मांग!

आज महामहिम राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार मुलाकात कर गिरिडीह के मिशु मंडल प्रकरण तथा धनबाद के हीरालाल महतो पर हुए जानलेवा हमले से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के दौरान हमने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच, निर्दोष युवकों के भविष्य की सुरक्षा तथा दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग रखी। महामहिम ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना एवं आश्वस्त किया कि वे इन दोनों मामलों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री एवं संबंधित पुलिस अधीक्षक (SP) से वार्ता करेंगे, ताकि निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
हम आशा करते हैं कि न्याय, पारदर्शिता एवं कानून के शासन की भावना के अनुरूप इन मामलों में उचित कदम उठाए जाएंगे।
जनहित, न्याय और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए हमारी आवाज आगे भी बुलंद रहेगी।
मुलाक़ात में शामिल हमारे प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम जी, प्रकाश पंडित जी, विकाश कुमार महतो जी और राकेश कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे ।
