Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
क्राइमटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

रांची में दर्दनाक हादसा: डोल मेला में घुसी कार, दो की मौके पर मौत

रांची में दर्दनाक हादसा: दो की मौके पर मौत

टाटीसिलवे के ऐतिहासिक डोल मेला में कार घुसी, 2 की मौत, 12 से अधिक घायल

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के टाटीसिलवे में लगने वाले ऐतिहासिक डोल मेला में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर मेले में मौजूद भीड़ में घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।

 

मृतकों की पहचान भोला शर्मा (65) और रीमा कुमारी (22) के रूप में हुई है। दोनों अनगड़ा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अरुणा एक्का सहित कई लोग घायल हुए हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 5 बजे अनगड़ा की ओर से आ रही कार (JH05 CP 4627) अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे मेले में मौजूद भीड़ में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।

 

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर रांची-खेलगांव रोड को जाम कर दिया। लोगों ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!