रांची से अयोध्या और लखनऊ के लिए डायरेक्ट ट्रेन की शुरुआत, पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस रवाना
रांची से अयोध्या और लखनऊ के लिए डायरेक्ट ट्रेन की शुरुआत
रांची से अयोध्या और लखनऊ के लिए डायरेक्ट ट्रेन की शुरुआत, पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस रवाना

रांची: रांची और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब रांची से अयोध्या और लखनऊ की यात्रा करना और भी आसान हो गया है। पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत के साथ ही यात्रियों को डायरेक्ट ट्रेन सेवा मिल गई है। यह ट्रेन पुरुलिया से चलकर मुरी, रांची, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा, जपला, देहरी ऑन सोन, सासाराम, दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ होते हुए दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक जाएगी।
शनिवार को इस ट्रेन को रांची रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, रांची विधायक सी.पी. सिंह, मेयर रोशनी खलखो सहित रेलवे के कई अधिकारी और शहर के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से रांची सहित झारखंड के यात्रियों को अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन और लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों की यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही दिल्ली तक जाने वाले यात्रियों को भी एक बेहतर और सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
