Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मराज्यलोकल न्यूज़
Trending

राखी (हैंड मेड ) से सजा समाहरणालय: रांची की छात्राओं ने उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी राखी, मिला आत्मीय आशीर्वाद और स्टेशनरी का उपहार

राखी (हैंड मेड ) से सजा समाहरणालय: रांची की छात्राओं ने उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी राखी, मिला आत्मीय आशीर्वाद और स्टेशनरी का उपहार

राखी (हैंड मेड ) से सजा समाहरणालय: रांची की छात्राओं ने उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी राखी, मिला आत्मीय आशीर्वाद और स्टेशनरी का उपहार

 

*उपायुक्त ने छात्राओं को अच्छी तरह से पढ़ाई करने का आग्रह किया और कहा कि शिक्षा ही उनके जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है*

*छात्राओं को उपहार स्वरूप पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट भेंट की*
=====================
आज समाहरणालय ब्लॉक-ए के प्रांगण में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री को राखी (हैंड मेड ) बांधकर रक्षाबंधन के पावन पर्व को प्रशासनिक परिसर में भी जीवंत बना दिया।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने आत्मीयता से छात्रा की राखी बांधवाई। उन्होंने बच्ची से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने छात्राओं को अच्छी तरह से पढ़ाई करने का आग्रह किया और कहा कि शिक्षा ही उनके जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस मौके पर उपायुक्त ने छात्राओं को उपहार स्वरूप पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट भेंट की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हर बच्चा बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।

छात्राओं ने समाहरणालय में कार्यरत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बाँधी।

इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज एवं सम्बंधित विद्यालय की शिक्षिका उपस्थित थे।
=====================
*★अबुआ साथी–9430328080*
*जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर*
=====================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!