Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विधायक ममता देवी के हाथों हुआ पलाश मार्ट का उद्घाटन, महिलाओं को मिला बड़ा मंच

विधायक ममता देवी के हाथों हुआ पलाश मार्ट का उद्घाटन, महिलाओं को मिला बड़ा मंच

विधायक ममता देवी के हाथों हुआ पलाश मार्ट का उद्घाटन, महिलाओं को मिला बड़ा मंच!

झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा जिला समाहरणालय में पलाश मार्ट का भव्य उद्घाटन

रामगढ़ समाहरणालय परिसर में झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में संचालित पलाश मार्ट का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके उत्पादों को एक सशक्त बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी (विधायक, रामगढ़) उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पलाश मार्ट महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने समूह की दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना करते हुए आम जनता से अपील कि ये सभी सामग्री शुद्ध और जैविक है इन उत्पादों को अपनाने से हमारा शरीर भी स्वास्थ्य स्वास्थ रहेगा।

विशिष्ट अतिथि श्री आशीष अग्रवाल (उप विकास आयुक्त, रामगढ़) ने अपने संबोधन में कहा कि यह मार्ट स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को एक स्थायी पहचान देने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पहल से न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

पलाश मार्ट में स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए अनेक प्रकार के उत्पाद उपलब्ध है।जैसे अचार, पापड़, मडुवा आटा, मकई आटा, अरवा चावल, सर्फ, साबुन,बांस की टोकरी, वुडेन क्राफ्ट, दीया, कैंडल, चूड़ी, कंगन आदि प्रमुख हैं। ये सभी उत्पाद पूरी तरह से शुद्ध, प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से तैयार किए गए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।

यह मार्ट ग्रामीण महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां वे अपने हुनर को निखारते हुए आत्मनिर्भर बन सकती हैं। साथ ही, उनके उत्पादों को एक बेहतर बाजार मिलने से उनकी आय में वृद्धि हो रही है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव भी आ रहा है। यह पहल राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

श्रीमती रीता सिंह (जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS रामगढ़), जिला प्रबंधक,स्किल सहित अन्य पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूह की दीदियां एवं अन्य कार्यालय के कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!