Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
Uncategorized
Trending

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इफ्तार कार्यक्रम में शामिल, दिया भाईचारे का संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इफ्तार कार्यक्रम में शामिल, दिया भाईचारे का संदेश

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इफ्तार कार्यक्रम में शामिल, दिया भाईचारे का संदेश

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माह-ए-रमज़ान के पावन अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, तपस्या, और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। उन्होंने समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

 

इस मौके पर सभी ने एक साथ इफ्तार कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण रहा।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों सहित देशभर के लोगों को रमज़ान के पाक महीने की दिली मुबारकबाद दी और सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!