जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक से उपायुक्त ने की वार्ता
जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक से उपायुक्त ने की वार्ता
जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक से उपायुक्त ने की वार्ता
रामगढ़: जन समस्याओं को लेकर समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठे पूर्व विधायक रामगढ़ श्री शंकर चौधरी पर उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की नजर पड़ते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए समाहरणालय परिसर की सीढ़ियों पर बैठकर ही उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान उपायुक्त ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके उपरांत उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पूर्व विधायक एवं उपायुक्त के बीच बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जन समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएग