Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
Uncategorized

रामगढ़ कुजू माल गोदाम में श्रमिकों का जोरदार एकदिवसीय सम्मेलन

रामगढ़ कुजू माल गोदाम में श्रमिकों का जोरदार एकदिवसीय सम्मेलन

रामगढ़ कुजू माल गोदाम में श्रमिकों का जोरदार एकदिवसीय सम्मेलन

 

 

20 मार्च 2026 को भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश के कुजू माल गोदाम में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड और श्रम मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए एकजुट होकर अपने हक को लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन मरियम कुजूर और पवन कुमार करमाली ने किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कमेटी के महेश पासवान, राजकुमार पासवान, गोपेश्वर सिंह सम्राट, गुड्डू यादव, शैलेंद्र कुमार सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श कुमार, परमवीर कुमार शर्मा, सुबोध कुमार, अशोक बेड़िया, रंजीत कुमार, तुलसी, सतीश कुमार, मालती देवी, उषा देवी, आशा देवी, बुधनी देवी, सुहादरी देवी, सीमा देवी, कालीचरण भुईया, मनी भुईयां, मनोज भुईयां, कालेश्वर भुईयां, संगीता देवी, बाहोमुन्नी देवी, बानू देवी, सोमारी देवी, ओम प्रकाश करमाली, सुनील कुमार, आदित्य कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!