कोडरमा में पुलिस कार्रवाई पर बवाल, जे-टेट से मगही–भोजपुरी–उर्दू हटाने पर भी गरजे गुलाम मुस्तफा
कोडरमा में पुलिस कार्रवाई पर बवाल, जे-टेट से मगही–भोजपुरी–उर्दू हटाने पर भी गरजे गुलाम मुस्तफा

कोडरमा : आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने अपने कोडरमा के छतरबर स्थित प्रधान कार्यकाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखराजपुर में बीते रामनवमी जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को शहर में परेड कराई. रस्सी से बांधकर आरोपियों को सड़क पर घुमाया गया। उनमें उलेमा भी शामिल थे। आरोपियों को पकड़कर जेल भेजने के बजाय पुलिस प्रशासन ने बर्बरता कार्य करते हुए सड़क पर
परेड कराई. रस्सी बांध कर घुमाया यह पुलिस कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता हैं। संविधान और कानून पुलिस को इस प्रकार करवाई का आदेश नहीं देता। हमारी झारखंड़ के डीजीपी से माँग होगा दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी करवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त करें। साथ ही उन्होंने कहा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जे-टेट) से अब झारखंड़ में बोली जाने वाली भाषा मगही, भोजपुरी उर्दू भाषाओं को हटाए जाना सरकार का गलत निर्णय हैं। यह झारखंड के भाषाई पर अस्मिता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलाते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार न केवल छात्रों के भविष्य का दोहन कर रही है, बल्कि राज्य में शैक्षणिक अराजकता का माहौल भी पैदा कर दिया हैं। जब प्रदेश बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे समय में भाषा के नाम पर समाज को बांटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए मांग की है कि जे-टेट में मगही और भोजपुरी उर्दू को तत्काल प्रभाव से शामिल किया जाय।
