जेल से रिहा हुए संतोष महतो, JLKM कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर!
जेल से रिहा हुए संतोष महतो, JLKM कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर!
झारखंड की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।
JLKM यानी Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha के फायर ब्रांड नेता संतोष महतो को आखिरकार जेल से रिहाई मिल गई है।
बताया जा रहा है कि संतोष महतो सहित 4 नेताओं को पहले एक गोला थाना PCR द्वारा रौंदा गया था दो आदिवासी अजित हेंब्रम और सागर हेंब्रम को वही आदिवासी लड़के लोग के न्याय के मांग को लेकर गोला थाना घेराव किया गया था, उसी समय परिजनों और पुलिस प्रशासन में झड़प हुआ था, वहीं मामले में साज़िश के तहत जेल भेजा गया था, जिसके बाद से उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही थी।

अब कोर्ट से राहत मिलने के बाद संतोष महतो जेल से बाहर आ चुके हैं, जिससे उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी का माहौल है।
रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों ने स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है और कई जगहों पर जश्न का माहौल देखा जा रहा है।
संतोष महतो को JLKM का एक मजबूत और आक्रामक नेता माना जाता है, जो लगातार जनहित और स्थानीय मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।
“फिलहाल संतोष महतो की रिहाई के बाद झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है