Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
Uncategorized

रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष बने रणधीर कुमार

रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष बने रणधीर कुमार

रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष बने रणधीर कुमार

Ramgarh: नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए समाहरणालय सभागार में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के उपरांत रणधीर कुमार को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

 

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी Geetanjali Kumari ने विजयी उम्मीदवार रणधीर कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष Kusumlata Kumari ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त Faiz Ak Ahmad Mumtaz, पुलिस अधीक्षक Ajay Kumar सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

 

गौरतलब है कि इस पद के लिए तीन वार्ड पार्षद—अरुण कुमार कुशवाहा, रणधीर कुमार और प्रतिभा शरण—ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, मतदान से पहले अरुण कुमार कुशवाहा ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

 

मतदान के दौरान रणधीर कुमार को 17 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिभा शरण को 15 मत मिले। इस प्रकार रणधीर कुमार ने करीबी मुकाबले में जीत हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!