Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
Uncategorizedटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़

Ramgarh में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त – प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़ में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Ramgarh में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त – प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़: *रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 13.03.2026 के पूर्वाह्न मे समय करीब 06.30 बजे खान निरीक्षक द्वारा औचक जाँच के क्रम में पतरातु थानान्तर्गत पतरातु ब्लॉक मोड पर, संकुल के ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर सं० JH24K7573, Swaraj 834 XM, Engine No. 33.1008/SEN09665, Chassis No. MBNAG48ACNTP79465, नीला रंग, तथा डाला पर लगभग 100 घन फीट बालू को जाँच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। फलस्वरूप उपरोक्त वर्णित ट्रैक्टर को बालू खनिज सहित विधिवत जप्त कर वाहन मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के धारा 4, 21, झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 यथा संशोधित के नियम 54, The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation & Storage) Rules, 2017 के नियम 9, 13 के तहत पतरातु थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!