प्रिंस खान गैंग के गुर्गों से मुठभेड़, दो को गोली
प्रिंस खान गैंग के गुर्गों से मुठभेड़, दो को गोली
धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बदमाश एनकाउंटर में घायल

धनबाद में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके गुर्गों के साथ मुठभेड़ की है। सोमवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती स्थित बंद चानक के पास पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई।
मुठभेड़ के दौरान प्रिंस खान गैंग के दो गुर्गे अमन सिंह उर्फ कुबेर और विक्की डोम को पैर में गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए। वहीं गिरोह का एक अन्य सदस्य अफजल उर्फ अमन पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया और वह भी घायल हो गया।
जी
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को इन अपराधियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इलाके में घेराबंदी की गई। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है