Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
टॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़

सफल बनाने के उद्देश्य से आजसू पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया गया है।

सफल बनाने के उद्देश्य से आजसू पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया गया है।

उत्कर्ष महतो के नेतृत्व में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, 22 जून को धनबाद में दिखेगी ताकत

मधुबन परिसदन भवन में गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत पीरटांड प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमे आगामी 22 जून को धनबाद में आयोजित “आजसू स्थापना दिवस सह जन-आक्रोश मार्च” को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के उद्देश्य से आजसू पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में आजसू पार्टी के गिरिडीह जिला प्रभारी ( युवा आजसू) श्री उत्कर्ष महतो जी के नेतृत्व में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत के प्रभारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।बैठक में 22 जून को धनबाद पहुंचकर जन-आक्रोश मार्च में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष दिगंबर महतो जी,प्रखंड अध्यक्ष ( महिला मोर्चा) रूबी मिश्रा जी , प्रखंड सचिव श्री प्रकाश पंडित जी, सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!