Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
लोकल न्यूज़

रामगढ़ में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 🚜 बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, ट्रैक्टर जब्त

रामगढ़ में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 🚜 बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई।

रामगढ़: रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 06.05.2026 के अपराह्न 2.00 बजे भुरकुण्डा ओ०पी० थानान्तर्गत दुमुहान पुल के पास से पकडे गए एक बालू लदा ट्रैक्टर Eicher 380 USJ, Engine No. S325N03638, Chassis No. 932413165352, Silver रंग की खान निरीक्षक द्वारा जाँच की गयी। जाँच के क्रम में 100 cft बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने के फलस्वरूप उक्त ट्रैक्टर को खनिज सहित विधिवत जप्त किया गया। साथ ही उपरोक्त वर्णित ट्रैक्टर के वाहन मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के धारा 4, 21, झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 यथा संशोधित के नियम 54, The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation & Storage) Rules, 2017 के नियम 9, 13 के तहत भुरकुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!