Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
राजनीति

कांग्रेस विधायक के घर में BJP की सेंध! भतीजी रश्मी सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक के घर में BJP की सेंध! भतीजी रश्मी सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, रांची में आज एक महत्वपूर्ण एवं चर्चित राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब बेरमो विधानसभा के कांग्रेस विधायक की भतीजी सह फुसरो वार्ड पार्षद रश्मी सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित सदस्यता समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रश्मी सिंह एवं उनके समर्थकों को पार्टी का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर औपचारिक रूप से भाजपा परिवार में शामिल कराया। इस दौरान फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी को और मजबूती मिलने की बात कही। रश्मि सिंह के भाजपा में आने से बेरमो विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का मान, सम्मान एवं अधिकार सुनिश्चित करने एवं पार्टी को नया बल मिलने की बात भी कही।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद जी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज, बोकारो भाजपा उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, गिरजा देवी, अभय विश्वकर्मा, चंदन चौहान, विनोद चौहान, चिकू सिंह, विनीत सिंह संग सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,
“कांग्रेस पार्टी आज बाप-बेटे की पार्टी बनकर सिमट गई है, जहां आम कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी करोड़ों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान, अवसर और नेतृत्व करने का मंच मिलता है।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की पारदर्शिता और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में झारखंड सहित पूरे देश में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य पर भी टिप्पणी करते हुए कहा,
“पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है और आने वाले समय में वहां भाजपा की सरकार बनना तय है।”

नवप्रवेशी नेता रश्मी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वे भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रहित की नीतियों और सेवा भाव से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

इसी क्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह ने भी कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

बेरमो से सैकड़ों समर्थकों के बीच आज यह सदस्यता कार्यक्रम भाजपा के निरंतर बढ़ते जनाधार, संगठनात्मक विस्तार और जनता के बीच पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता का स्पष्ट संकेत है। बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!