Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

संगठन की मजबूती और जनसवालों पर मंथन, बोकारो पहुंचेंगे सुदेश महतो

संगठन की मजबूती और जनसवालों पर मंथन, बोकारो पहुंचेंगे सुदेश महतो

संगठन की मजबूती और जनसवालों पर मंथन, बोकारो पहुंचेंगे सुदेश महतो

रांची, 25 अगस्त 2026– आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो 26 अगस्त 2026 को बोकारो पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी की ओर से उनके स्वागत एवं कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

श्री सुदेश कुमार महतो का दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा चौक, नया मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे बोकारो में जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में श्री महतो मुख्य रूप से शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सदस्यता विस्तार, युवा संगठन की सक्रियता, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही, जिले में पार्टी की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

श्री महतो कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में झारखंड के अधिकार, स्थानीय हित, रोजगार, शिक्षा, युवाओं का भविष्य तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आजसू पार्टी, बोकारो जिला इकाई ने कहा कि श्री सुदेश कुमार महतो का बोकारो आगमन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और संगठन को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। पार्टी ने सभी जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम एवं जिला कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

आजसू पार्टी की बोकारो जिला इकाई द्वारा श्री सुदेश कुमार महतो के स्वागत एवं जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!