Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
लोकल न्यूज़

रांची में CBI का शिकंजा: रेलवे CCI 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची में CBI का शिकंजा: रेलवे CCI 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची में CBI का शिकंजा: रेलवे CCI 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दक्षिण पूर्व रेलवे के एक चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर (CCI) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 मार्च 2026 को मिली शिकायत के आधार पर की गई।

 

CBI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि वह एक ठेकेदार के करीब 8.70 लाख रुपये के लंबित बिल को पास कराने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। ठेकेदार की शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

 

इसके बाद CBI की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप बिछाया और आरोपी को 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद CBI ने आरोपी के कार्यालय और आवासीय ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है।

 

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि जांच अभी जारी है। CBI अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस केस में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!