Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
Uncategorized
Trending

जयराम महतो के सवाल पर सरकार गंभीर, बढ़ेंगे कोल्ड स्टोरेज: कृषि मंत्री

जयराम महतो के सवाल पर सरकार गंभीर, बढ़ेंगे कोल्ड स्टोरेज: कृषि मंत्री

जयराम महतो के सवाल पर सरकार गंभीर, बढ़ेंगे कोल्ड स्टोरेज: कृषि मंत्री

विधानसभा सत्र के दौरान विधायक जयराम के सवाल पर कृषि मंत्री शिल्पी ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि जिले में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर है। मंत्री ने बताया कि किसानों को उनकी फसलों का उचित भंडारण उपलब्ध कराने हेतु चरणबद्ध तरीके से एक-एक कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

मंत्री शिल्पी ने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की कमी के कारण किसानों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है।

 

वहीं, विधायक जयराम ने सदन में किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि जिले में कोल्ड स्टोरेज की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकें और उन्हें उचित मूल्य मिल सके।

 

सरकार ने आश्वासन दिया है कि किसानों की सुविधा के लिए योजनाओं को जल्द अमल में लाया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!