Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
Uncategorized

कई जिलों में बारिश और गरज की संभावना

कई जिलों में बारिश और गरज की संभावना

झारखंड में मौसम अलर्ट: अगले 3 घंटे में कई जिलों में बारिश और गरज की संभावना

रांची: झारखंड के कई जिलों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग रांची ने जानकारी दी है कि अगले 3 घंटों के भीतर राज्य के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है।

विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सतही तेज हवा, हल्की गरज और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने कहा है कि अचानक तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है, इसलिए पेड़ों के नीचे खड़े होने और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।

आपदा प्रबंधन विभाग लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी अलर्ट जारी किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!