रांची | 29 अप्रैल 2026
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान सोमा उरांव ने कहा कि सुरक्षा कर्मी की हत्या चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे अपराधियों द्वारा की गई, जो अब प्रशासन की गिरफ्त में हैं। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग की।

साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार और मंदिर प्रबंधन समिति से मांग की कि पीड़ित परिवार के कम से कम दो सदस्यों को नौकरी दी जाए, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर रांची के प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों से मिलकर पीड़ित परिवार को सामाजिक एवं प्रशासनिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
सोमा उरांव ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार आदिवासी समाज के लोगों के साथ घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
वहीं, प्रतिनिधिमंडल में शामिल सन्नी टोप्पो ने कहा कि स्वर्गीय बिरसा मुंडा ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बलिदान दिया है और इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।
इस मौके पर विश्वकर्मा पहान और जगरनाथपुर सरना समिति के अध्यक्ष राजू उरांव सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।