रांची जगरनाथपुर मंदिर में सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध ह@त्या, जनजाति सुरक्षा मंच का विरोध
रांची जगरनाथपुर मंदिर में सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध ह@त्या, जनजाति सुरक्षा मंच का विरोध
रांची जगरनाथपुर मंदिर में सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध ह@त्या, जनजाति सुरक्षा मंच का विरोध

रांची: राजधानी रांची स्थित जगरनाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी बिरसा मुंडा की संदिग्ध ह@त्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच ने कड़ा विरोध जताया है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ फांसी की सजा की मांग की है।
मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने बयान जारी कर कहा कि राज्य में अब मंदिर और उनकी सुरक्षा में लगे कर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में अविलंब कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं, मंच से जुड़े सन्नी टोप्पो ने कहा कि प्रशासन और मंदिर समिति दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति से परिवार की जिम्मेदारी लेने की भी मांग की।
जनजाति सुरक्षा मंच ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन द्वारा जन प्रदर्शन किया जाएगा।