रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन ने राम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा, राज्य के लिए मांगी सुख-समृद्धि
रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन ने राम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा, राज्य के लिए मांगी सुख-समृद्धि
रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक राम जानकी तपोवन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान प्रभु श्री राम के चरणों में माथा टेकते हुए राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ संवाद भी किया और रामनवमी के इस पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह मुस्तैद रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री राम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाएं तथा समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहे।
