Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
लोकल न्यूज़

कुपोषण के खिलाफ जंग—महिलाओं ने संभाली कमान, दिखाया देसी पोषण का दम

कुपोषण के खिलाफ जंग—महिलाओं ने संभाली कमान, दिखाया देसी पोषण का दम

 

कुपोषण के खिलाफ जंग—महिलाओं ने संभाली कमान, दिखाया देसी पोषण का दम

 

पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम एवं पारंपरिक खाद्य प्रदर्शनी का आयोजन*
=========
रामगढ़: *झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक जिले भर में विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।*

*इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम संगठन (VO) एवं संकुल स्तरीय संघ (CLF) की बैठकों में पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इन प्रदर्शनों के माध्यम से स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री को प्रस्तुत कर समुदाय को संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।*

*इसी क्रम में मंगलवार को गोला एवं चितरपुर प्रखंड कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गोला प्रखंड में CDPO श्रीमती रीना गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बिपिन सिंह, ICDS सुपरवाइजर विमला कुमारी, किरण महतो, चितालेखा कुमारी सहित अन्य अधिकारी, संकुल संगठन की सेतु दीदी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।*

*वहीं चितरपुर प्रखंड में BDO दीपक मिंज, CDPO श्रीमती रेणुका कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक लुकेश्वर साव, ICDS सुपरवाइजर शिखा भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी, संकुल संगठन की सेतु दीदी, जेंडर CRP एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा पोषण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही दादी-नानी की पारंपरिक जानकारी एवं पोषण से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां भी साझा की गईं। इस अवसर पर खाद्य विविधता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन एवं JSLPS के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!