Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
टॉप न्यूज़राजनीति

दुकानदारों पर मंडराया रोज़गार संकट: ममता देवी ने संभाली कमान, प्रशासन से किया सीधा संवाद

दुकानदारों पर मंडराया रोज़गार संकट: ममता देवी ने संभाली कमान, प्रशासन से किया सीधा संवाद

दुकानदारों पर मंडराया रोज़गार संकट: ममता देवी ने संभाली कमान, प्रशासन से किया सीधा संवाद

विधायक ममता देवी रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र स्थित सभी दुकानदारों ने प्रशासनिक भवन में बैठक आयोजित कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

गौरतलब है कि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा दुकानदारों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया है,जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न होने की चिंता सताने लगी है। जिसको देखते हुए विधायक महोदया को सभी समस्याओं से अवगत कराया गया।

विधायक श्रीमती ममता देवी जी ने सभी दुकानदारों की बातों को गंभीरता से सुना और तत्पश्चात जिला के अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो। इस दौरान विधायक महोदया ने स्थानीय लोगों के साथ पुरे मंदिर प्रक्षेत्र का भ्रमण कर बारीकी से सभी समस्याओं का अवलोकन किया।

साथ ही उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी आजीविका पर किसी भी प्रकार का आंच नहीं आने दिया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!