गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का बड़ा तोहफा! जैनामोड़ से फुसरो तक 15.9 KM सड़क का शिलान्यास
गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का बड़ा तोहफा! जैनामोड़ से फुसरो तक 15.9 KM सड़क का शिलान्यास
जनता की सुविधा, क्षेत्र का विकास : इसी दिशा में लगातार प्रयास…

आज अपने संसदीय क्षेत्र, गिरिडीह के बोकारो जिला अंतर्गत जैनामोड़ (तिलका मांझी चौक) से फुसरो (निर्मल महतो चौक) तक बहुप्रतीक्षित पथ निर्माण कार्य का विधिवत शुभ भूमि-पूजन एवं शिलान्यास करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
🛣️ लगभग 15.900 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क के 2 लेन से 2 लेन पेव्ड सोल्डर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का यह कार्य केवल ईंट-पत्थर और डामर की संरचना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के हर एक नागरिक के जीवन को सुगम बनाने का हमारा अटूट संकल्प है।
एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा सबसे पहला और सर्वोपरि दायित्व अपनी जनता की प्राथमिकताओं को समझना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। यह मार्ग केवल दो छोरों को नहीं जोड़ता, बल्कि यह बोकारो और आसपास के ग्रामीण व शहरी अंचलों के बीच व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के नए द्वार खोलने की दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं।
अक्सर खराब सड़कों के कारण हमारे क्षेत्र के लोगों को जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वह मेरी संवेदनाओं के केंद्र में हमेशा से रहा है। इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होना उस हर एक यात्री, माताओं-बहनों, व्यवसायी, छात्र और किसान की जीत है, जिन्होंने रोजमर्रा के आवागमन में संघर्ष झेला है।
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं आवागमन से जुड़ी आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को गति, रोजगार के अवसरों को विस्तार तथा क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को नई मजबूती मिलेगी।
जनता की सेवा और हमारे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरा एकमात्र संकल्प है। आप सभी के विश्वास और समर्थन से हम लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, बुनियादी ढांचे और रेल कनेक्टिविटी जैसे अहम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल कर रहे हैं।
गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण, संतुलित और सतत विकास के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी है। क्षेत्र की हर जरूरी सड़क, हर आवश्यक आधारभूत संरचना और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ प्रयासरत हूं।
आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। हमारा प्रयास हैं कि गिरिडीह के विकास की गति निरंतर रहे, जनविश्वास और मजबूत हो, एवं जनसेवा का यह संकल्प अनवरत आगे बढ़ता रहे। आइए, हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित गिरिडीह का निर्माण करें।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी एवं आजसू पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, एनडीए गठबंधन के समर्पित कार्यकर्ताओं, देवतुल्य क्षेत्रवासियों, युवा शक्ति, मातृ शक्ति एवं प्रबुद्धजनो की विशेष उपस्थिति रहीं।
|जनहित सर्वोपरि | विकास का संकल्प |जनसेवा का समर्पण |
