Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

भ्रष्टाचार पर बवाल: JLKM vs सिस्टम! 15 अप्रैल को पुतला दहन, 16 से अनिश्चितकालीन धरना

भ्रष्टाचार पर बवाल: JLKM vs सिस्टम! 15 अप्रैल को पुतला दहन, 16 से अनिश्चितकालीन धरना

झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार का आरोप: JLKM और छात्र संघ ने खोला मोर्चा, कल फूंका जाएगा स्वास्थ्य मंत्री का पुतला


राँची: झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने छात्रों और जागरूक अगुवा लोगों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 बजे, राँची के ऑक्सीजन पार्क (मोराबादी) में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने फार्मेसी छात्र संघ के नेताओं को भी आमंत्रित किया था
इस दौरान वक्ताओं ने काउंसिल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। आज आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए पुतला दहन और अनिश्चितकालीन धरना करने पर सहमति बनी। प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि भ्रष्टाचार के मुद्दों पर विभाग और सरकार की चुप्पी के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और 15 अप्रैल 2026 बुधवार को संध्या 5:00 बजे झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और अयोग्य लोगों को निबंधन सह सचिव और अध्यक्ष नियुक्त करने के खिलाफ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन फिरायालाल चौक पर किया जाएगा।
उसके अगले दिन 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 11:00 बजे से काउंसिल परिसर में ही अनिश्चितकालीन आंदोलन व धरना शुरू किया जाएगा, जो मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा। हमारे मुख्य आरोप और मांगें हैं कि काउंसिल में पढ़ाई, परीक्षा और रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य प्रशासनिक कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, जिससे योग्य फार्मेसी छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। जेएलकेएम नेताओं ने कहा कि राज्य के युवाओं के हक के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में दोनों संगठनों के प्रमुख चेहरे शामिल हुए जिसमें पार्टी की ओर से विराट महतो, मार्शल महतो, संतोष महतो, राजु महतो, सूरज नारायण महतो,संजय महतो, दीपक महतो, सुधांशु महतो, रामसेवक महतो, मंटू महतो, विजय आनंद, किरण देवी, सुमित्रा देवी, उदित मुंडा, रमेश कुमार, कुलदीप कुमार, प्रकाश कुरमाली
और झारखंड फार्मेसी छात्र संघ की ओर से अंगद कुमार महतो,गुलाम सर्वर ,राजकिशोर मुंडा एवं दर्जनों छात्र प्रतिनिधि शामिल रहे।यह लड़ाई सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों फार्मेसी छात्रों के सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की है। जब तक सिस्टम में सुधार नहीं होता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

राजधानी राँची में होने वाले इस बड़े आंदोलन ने स्वास्थ्य विभाग की हलचल बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि 16 तारीख से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन धरने पर प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री की क्या प्रतिक्रिया रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!