Welcome to 3rd UMPIRE News   Click to listen highlighted text! Welcome to 3rd UMPIRE News
Uncategorized

असम में झामुमो का बड़ा दांव: 19 सीटों पर उतरेगी, कांग्रेस से टूटा तालमेल

असम में झामुमो का बड़ा दांव: 19 सीटों पर उतरेगी


असम में झामुमो का बड़ा दांव: 19 सीटों पर उतरेगी, कांग्रेस से टूटा तालमेल

रांची/असम: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अब असम में 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि 1 सीट सहयोगी दल माले (ML) के लिए छोड़ी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, झामुमो और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। कांग्रेस 7 सीटों पर अड़ी रही, जिसके बाद गठबंधन की बात आगे नहीं बढ़ी और झामुमो ने अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

 

पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि झामुमो ने अपनी रणनीति के तहत 19 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और एक सीट माले के लिए छोड़ी गई है।

 

झामुमो ने पहले 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया था, लेकिन बाद में सहयोगी समीकरण को ध्यान में रखते हुए एक सीट छोड़ने का फैसला किया गया। वहीं, नामांकन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है और अंतिम तिथि नजदीक है।

 

पार्टी का फोकस खास तौर पर चाय बागान क्षेत्रों के टी-ट्राइब और आदिवासी वोट बैंक पर है। झामुमो पिछले एक साल से इन इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले से असम की चुनावी राजनीति में नया समीकरण बन सकता है और मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!